Menu Close

भारत के अरुणाचल प्रदेश में सड़क बनाने की वार्ता पर चीन चिंतित

कार्तिक कृष्ण पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६

नई देहली – भारत के अरुणाचल में सीमांत इलाकों में सड़क बनाने की खबरों पर चीन ने चिंता जाहिर की है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग लेई ने कहा कि उम्मीद है सीमा विवाद हल होने से पहले भारत इस तरह की कोई हरकत नहीं करेगा।

भारत अरुणाचल प्रदेश में २००० किलोमीटर लंबी सड़क बनाने की योजना पर काम कर रहा है। गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन विभाग के एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, ‘चीन पहले ही सीमा पर रेल और सड़कों का जाल फैला चुका है। हम अपने इलाके में कुछ भी बनाएं इसका चीन से कोई लेना देना नहीं है।’

इस अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय अरुणाचल में सड़क बनाने की योजना पर कैबिनेट से मंजूरी ले रहा है। इस योजना को प्रधानमंत्री कार्यालय का समर्थन भी हासिल हो चुका है।

इस खबर पर प्रतिक्रिया में होंग लेई ने कहा, ‘हमें हालात की और समीक्षा की जरूरत है लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि सीमा विवाद हल होने तक भारत ऐसा कोई काम नहीं करेगा जो मामले को और उलझा दे।’ उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं किया जाना चाहिए जिससे शांति और स्थिरता की मौजूदा स्थिति को खतरा पैदा हो।

पिछले महीने चीन और भारत के सैनिक लद्दाख में आमने-सामने हो गए थे जब भारत ने आरोप लगाया था कि चीनी सैनिक सड़क बनाने की कोशिश में भारतीय इलाके में घुस आए हैं। दोनों देशों के करीब एक-एक हजार सैनिक आमने-सामने खड़े थे।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *