Menu Close

बगदाद – लड़ाकों को कोहनी के बल जमीन पर चलाकर ताकत जांचता है ISIS

कार्तिक कृष्णपक्ष  सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६

आईएसआईएस के एक कैंप में ट्रेनिंग लेते लड़ाके

बगदाद – आईएसआईएस अपने लड़ाकों को किस तरह कड़ी ट्रेनिंग देता है, उसका एक नया वीडियो इस्लामिक आतंकवादी संगठन की तरफ से जारी किया गया है। वीडियो में करीब 100 आतंकियों को ट्रेनिंग लेते हुए दिखाया गया है। ट्रेनिंग के दौरान नए रंगरूटों के पेट पर ठोकर मारकर उनकी ताकत जांचने के अलावा उन्हें कोहनी के बल जमीन पर चलना और हथियारों की ट्रेनिंग लेते हुए दिखाया गया है।

आतंकियों को दी जा रही कड़ी ट्रेनिंग

‘द ब्लड ऑफ जिहाद इन निन्वेह’ नाम से छह मिनट के इस वीडियो को उत्तरी इराक में फिल्माया गया है। वीडियो में आतंकवादियों को कोहनी के बल जमीन पर चलते हुए दिखाया है। इस दौरान उनकी आंखों पर काली पट्टी बंधी है और ट्रेनर उनके आसपास गोलियां चला रहा है। वीडियो के एक हिस्से में दर्जनों की तादाद में लड़ाके लाइन से खड़े हैं और ट्रेनर उनके पेट पर घुटनों से ठोकर मार रहा है। वीडियो में ट्रेनर के हाथों में एके-47, आरपीजी और पीके मशीन गन्स दिख रही हैं।

500 ब्रिटिश जिहादी इराक और सीरिया पहुंचे

‘द टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 500 से ज्यादा ब्रिटिश जिहादी सीरिया और इराक पहुंच चुके हैं और इन कैंपों में कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में आईएसआईएस ने किरकुक के एक ट्रेनिंग कैंप की तस्वीरें जारी की थी। जुलाई में भी निन्वेह प्रांत के एक ट्रेनिंग कैंप की तस्वीरें जारी की गई थी।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *