Menu Close

हिंदू एकता बढ़ाएं- प्रवीण तोगडिया

कार्तिक कृष्ण पक्ष षष्ठी, कलियुग वर्ष ५११६

नाथद्वारा – हिंदुओं को एकता एवं संगठनात्मक शक्ति के रूप में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। क्योंकि आनेवाले समय में भारत एवं हिंदुओं के सामने बड़ी चुनौती आनेवाली है जिससे मुकाबला करना होगा। विश्व हिंदू परिषद के अन्तरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं हिंदू हेल्प लाइन के प्रेणता डॉ प्रवीण तोगडिया ने शनिवार को यहां पर आयोजित हिंदू हेल्प लाइन की अखिल भारतीय बैठक को संबोधित किया। कार्यक्रम माहेश्वरी सदन में हुआ।

तोगडिया ने कहा कि हिंदुओं के लिये जो हेल्प लाइन की सुविधा की गई है, उसको हिंदू एकता एवं हिंदू समाज की रक्षा का आधार बनायें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस दीपावली उन बच्चों को कुछ रूपए दें जो लाचार और गरीब हैं। बैठक को हिंदू हेल्प लाइन संरक्षक चितौड़ प्रांत सत्यनारायण माहेश्वरी, हिंदू हेल्प लाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत नथू, वैद्य लक्ष्मीनारायण जोशी, जोधपुर प्रांत मंत्री भंवरलाल चौधरी, हेल्पलाइन के केन्द्रीय वित्त मंत्री एवं पालक अधिकारी प्रशांत हड़तालकर आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में लाइन के प्रांत संयोजक गौरव माथुर ने सभी का परिचय कराया।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री प्रदीप माथुर, प्रदीप गौड़, जिला संयोजक देवनारायण पालीवाल सहित कई पदाधिकारी एवं अखिल भारतीय संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे। इससे पूर्व सभी अतिथियों का यहां की परंपरानुसार स्वागत किया। उधर द्वितीय सत्र में संगठन को लेकर चर्चा का कार्यक्रम हुआ। जिसमे दिल्ली के दीपक आहूजा संगठनात्मक विष्ायों पर चर्चा की। दो दिवसीय बैठक का समापन रविवार को होगा।

स्त्रोत : राजस्थाप पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *