Menu Close

गर्भवती होने के बाद घर लौटना चाहती हैं ISIS की पोस्टर गर्ल्स ऑस्ट्रियाई टीनेजर्स

कार्तिक कृष्णपक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

ऑस्ट्रियाई टीनेजर्स सबीना सेलिमोविच और सामरा केसिनोविच

विएना : आईएसआईएस के आतंकवादियों के साथ जिहाद में शामिल होने सीरिया गईं ऑस्ट्रिया की दो टीनेजर लड़कियां गर्भवती हो चुकी हैं और अब वे घर लौटना चाहती हैं। इन लड़कियों का आईएसआईएस से मोहभंग हो चुका है और उनका कहना है कि आतंकवादियों का साथ देकर उन्होंने भारी भूल की। उधर, अधिकारियों का कहना है कि इनकी घर वापसी अब मुमकिन नहीं होगी। ऐसी भी खबरें हैं कि इनमें से एक लड़की की हत्या की जा चुकी है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि ये दोनों टीनेजर्स इस साल अप्रैल में सीरिया चली गई थीं और इन्हें आईएसआईएस के पोस्टर गर्ल्स के तौर पर प्रचारित किया गया था।

गर्भवती होने के बाद घर वापसी की चाहत

ये ऑस्ट्रियाई टीनेजर्स १७ साल की सामरा केसिनोविच और १५ साल की सबीना सेलिमोविच हैं। ये दोनों दोस्त हैं और इनकी परवरिश ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में हुई थी। दोनों ने जब घर छोड़ा था तो अपने अभिभावकों के लिए लिखे गए एक नोट में कहा था कि उनकी तलाश नहीं की जाए और वे अल्लाह के लिए काम करेंगी और उनके लिए मर मिटेंगी। आईएसआईएस के गढ़ सीरिया पहुंचने के बाद उन्होंने आतंकवादियों से शादी कर ली थी और अब वे गर्भवती हैं।

कुछ वक्त पहले ये लड़कियां अपने अभिभावकों से संपर्क साधने में कामयाब रहीं और उन्होंने बताया कि आईएसआईएस का साथ देकर उनसे भारी भूल हो चुकी है और अब वे घर लौटना चाहती हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि सीरिया में वे जो जिंदगी बिता रही हैं, उसे आसानी से नहीं छोड़ सकतीं, क्योंकि उनकी तस्वीरें दुनिया भर में फैल चुकीposter_girls हैं।

बन गई थीं पोस्टर गर्ल्स

सामरा और सबीना आईएसआईएस के लिए पोस्टर गर्ल्स बन चुकी थीं। ये दोनों बंदूकों और हथियारों से लैस आतंकवादियों के साथ अपनी तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट करती थीं और इन्हें व्यापक तौर पर प्रचारित किया जाता था। हालांकि, ऑस्ट्रिया पुलिस का कहना है कि लड़कियों के अकाउंट्स को आतंकियों ने अपने कब्जे में ले लिया था और अपनी मर्जी से चीजें पोस्ट कर रहे थे। वे इन लड़कियों की जीवनशैली का जिक्र कर और अन्य लड़कियों को सीरिया आने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *