कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६
हरिद्वार – बजरंग दल के राष्ट्रीय अधिवेशन में लव जिहाद, धर्मांतरण के साथ ही गोरक्षा और बांग्लादेशी घुसपैठ जैसे मुद्दे छाए रहेंगे। बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक राजेश पांडेय ने कहा कि ये राष्ट्र से जुड़े मुद्दे हैं और तीन दिन तक चलने वाले अधिवेशन में इन पर गंभीर चिंतन किया जाएगा।
शुक्रवार देर शाम हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम में पंतजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने अधिवेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने गाय के महत्व को समझाते हुए गोरक्षा का आह्वान किया। शुभारंभ सत्र में उन्होंने कहा कि युवाओं के पुरुषार्थ के बल पर ही भारत फिर विश्व गुरु बनेगा।
इस दौरान संत मंडल आश्रम के अध्यक्ष महंत राममुनि, विहिप के केंद्रीय मंत्री रविदेव आनंद, कोटेश्वर राव, अशोक तिवार, धर्मनारायण, बजरंग दल के क्षेत्रीय संयोजक सुरेंद्र मिश्रा मौजूद रहे।
स्त्रोत : नई दुनिया








