Menu Close

मालेगांव (महाराष्ट्र) – अवैधानिक रूपसे गायकी हत्या करनेवालोंको बंदी बनाएं

कार्तिक कृष्णपक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

 

  • गोप्रेमियो, स्थायी रूपसे सभी गोवंशियोंकी रक्षा होनेहेतु ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करें !
  • अखिल भारत कृषि गोसेवा संघकी ओरसे निवेदनद्वारा पुलिससे प्रकरण दबानेवाले व्यक्तियोंपर कठोर कार्यवाही करनेकी मांग !

prevention_cowSlaughterमालेगाव (जनपद नासिक, महाराष्ट्र) – ८ अक्तूबरको यहां धर्मांधोंद्वारा अवैधरूपसे गायोंकी हत्या होनेकी बात दिखाई दी । इस सन्दर्भमें अपराध प्रविष्ट कर अपराधियोंको बंदी बनाए जाने तथा सत्य घटना जनताके समक्ष लाकर राजनीतिक लाभके लिए प्रकरण दबानेका प्रयास करनेवाले व्यक्तियोंपर कठोर कार्यवाही करनेकी मांगको लेकर अखिल भारत कृषि गोसेवा संघके राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री. केसरीचंद मेहताने नासिक ग्रामीण पुलिस अधीक्षकको निवेदन दिया है ।

१. यहांके एक परिसरमें कुछ धर्मांध अवैध रूपसे गायकी हत्या कर रहे हैं, ऐसा दिखाई देनेपर गोरक्षक श्री. मच्छिंद्र शिर्केने इस विषयमें तत्परतासे पुलिसको सूचित किया । घटनास्थलपर आनेके पश्चात पुलिसकर्मिर्योंने धर्मांधोंसे कहा कि यह कृत्य अयोग्य है । तत्पश्चात वहांपर ५०० से १ सहस्र धर्मांध एकत्रित हुए ।

२. मालेगाव मध्यके विधायक मौलान मुफ्ती इस्माईल, मालेगाव मध्यके मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीनके उम्मीदवार मलिक युनिक इसा एवं कथित प्रभागके नगरसेवक जावेदने पुलिसपर दबावतंत्रका उपयोग कर प्रकरण दबानेका प्रयास किया । (धर्मांधोंका समर्थन करनेवाले राजनेताओंको फटकारने हेतु हिन्दूसंगठन अनिवार्य है ! – सम्पादक, दैनिक सनातन प्रभात )

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *