Menu Close

सत्तामें आनेपर महाराष्ट्रमें गोहत्या प्रतिबंधक कानून लागू करेंगे ! – उद्धव ठाकरे

कार्तिक कृष्ण पक्ष तृतीया, कलियुग वर्ष ५११६

हिन्दुओ, इस बातका विचार करेें कि क्या अन्य कोई पक्ष ऐसा आश्‍वासन दे सकता है !

uddhav_hjs

छायाचित्रमें बार्इं ओरसे हिन्दू जनजागृति समितिके
कार्यकर्ताओंसे संवाद करते हुए श्री. उद्धव ठाकरे, बाजूमें भूतपूर्व विधायक
श्री. बापूसाहेब खेडेकर, श्री. संजय जोशी, श्री. अनिल जठार एवं श्री. हनुमंत करंबेलकर

रत्नागिरी (महाराष्ट्र) – हम अंततक लडेंगे एवं हमारी सत्ता आनेपर महाराष्ट्रमें गोहत्या प्रतिबंधक कानून लागू करेंगे , श्री. उद्धव ठाकरेने हिन्दू जनजागृति समितिके कार्यकर्ताओंको ऐसा आश्वासन दिया । ८ अक्तूबरको हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा आयोजित सार्वजनिक सभा हेतु आए श्री उद्धव ठाकरेको गोहत्या प्रतिबंधक कानून लागू करनेके संदर्भमें निवेदन दिया गया एवं १९ वर्षोंसे राष्ट्रपति भवनमें सम्मतिके लिए फंसा गोहत्या प्रतिबंधक कानून लागू करनेकी विनती की गई । इस अवसरपर श्री. ठाकरेने उपरोक्त आश्‍वासन दिया ।

निवेदन देते समय हिन्दू जनजागृति समितिके सर्वश्री संजय जोशी, अनिल जठार, प्रशांत अष्टेकर तथा सनातन संस्थाके श्री. हनुमंत करंबेलकर उपस्थित थे । इस अवसरपर श्री. ठाकरेके साथ शिवसेनाके विधायक सर्वश्री राजन साळवी, सदानंद चौहान, उदय सामंत, भूतपूर्व विधायक श्री. बापूसाहेब खेडेकर, श्री. सुभाष बने तथा अन्य पदाधिकारी भी उपाqस्थत थे । श्री ठाकरेने आगे कहा कि नरेंद्रभाई मोदीजीको हमने राष्ट्रकी सुरक्षाके लिए चुना । उन्हें भारतकीr सीमा संभालना अपेक्षित है । पाकिस्तानद्वारा सीमापर निरंतर गोलीबारी की जा रही है एवं मोदीजी राज्यमें सभाएं आयोजित करते हुए घूम रहे हैं, जो अनुचित है ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *