Menu Close

पाकिस्तान ने यूएन को चिट्ठी लिखकर की भारत की शिकायत

कार्तिक कृष्ण पक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे

जम्मू – जम्मू-कश्मीर सीमा पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग लगातार जारी है। ताजा मामला रविवार तड़के का है, जब पाकिस्तान ने इंटरनेशनल बॉर्डर से सटे अरनिया और आरएसपुरा सेक्टर में फायरिंग की। पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ के 15 चौकियों को निशाना बनाया। हालांकि, बीएसएफ ने भी पाक की इस गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। दोनों पक्षों की ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। ताजा संघर्ष में दोनों पक्षों से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। उधर, पाकिस्तान ने यूएन चीफ बान की मून को चिट्ठी लिखकर जम्मू-कश्मीर मुद्दे में दखल देने को कहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी मामलों में पाकिस्तानी पीएम के एडवाइजर सरताज अजीज ने शनिवार को लिखी चिट्ठी में एलओसी पर हुई फायरिंग की घटनाओं का जिक्र किया है। सरताज अजीज ने आरोप लगाया है कि भारतीय सुरक्षा बल लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं।


पढे – पाकिस्तान ने फिर तोडा सीजफायर, दागे मोर्टार, दो नागरिक घायल


 शनिवार को भी की थी फायरिंग

इससे पहले महज शुक्रवार को एक दिन सीमा पर शांति बरतने के बाद शनिवार को पाकिस्तान ने दोबारा सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान की ओर से अरनिया में बीएसएफ की दो पोस्ट पर फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से हथियारों और मोर्टार से हमले किए गए। पुंछ सेक्टर के सीमाई इलाके शाहपुर में भी शनिवार दोपहर फायरिंग की गई थी।

सईद की नवाज सरकार से गुजारि शः भारत के खिलाफ घोषित करो जिहाद

इधऱ, आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के चीफ हाफिज सईद ने पाकिस्तानी सरकार से गुजारिश की है कि भारत के खिलाफ जिहाद घोषित करे। सईद ने शुक्रवार को एक रैली में यह बात कही और भारत की जवाबी फायरिंग की आलोचना भी की। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, इस मौके पर कराची प्रेस क्लब में दावा समर्थक अच्छी-खासी संख्या में मौजूद थे। सभी भारत के खिलाफ जिहाद घोषित करने की मांग वाले पोस्टर और बैनर लिए हुए थे। सईद के अलावा, इस रैली को संगठन के कराची चीफ डॉ. मुजम्मिल इकबाल हाशमी, जमात-ए-इस्लामी के नेता, पाकिस्तानी मुस्लिम लीग (नवाज), जमीयत उलेमा-ई-इस्लाम फ़ज्ल, पाकिस्तान तहरीक-ए-इस्लाम और जमीयत उलेमा-ए-पाकिस्तान के नेताओं ने भी संबोधित किया।

इस हफ्ते फायरिंग में गई ८ जानें

बता दें कि इस हफ्ते पाकिस्तान की ओर से की गई तेज फायरिंग में भारत के 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 60 लोग घायल हुए हैं। भारत के सीमाई इलाकों में पाकिस्तान की ओर से की जा रही यह फायरिंग अब तक का सबसे बड़ा सीजफायर उल्लंघन है।

दो दिन में भूल गए मोदी की नसीहत

गुरुवार को महाराष्ट्र के अमरावती की चुनावी सभा के दौरान मोदी ने पाकिस्तान का मुद्दा उठाते हुए कहा था, “उसे इस बार मुंह की खानी पड़ी है, उसे करार जवाब मिल गया है।” मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान को समझना चाहिए कि भारत का माहौल बदल गया है और उसे अब माकूल जवाब मिलेगा, जो सेना ने दिया भी है। मोदी ने यह भी कहा था कि जिन लोगों को गोलीबारी के कारण गांव छोड़ना पड़ा है, उन्हें सरकार की तरफ से मुआवजा मिलेगा। कांग्रेस सीमा पर हो रही गोलीबारी पर जवाब मांग रही है। यह समय जवाब मांगने का नहीं, बल्कि जवानों के गोली चलाने का है। इसके अलावा, गुरुवार को ही रक्षा मंत्री अरुण जेटली से स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर पाकिस्तान लगातार सीजफायर उल्लंघन करता रहा, तो उसे महंगी कीमत चुकानी पड़ेगी। इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से भी जवाब आया था कि जवाब देने में हम भी सक्षम हैं।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *