Menu Close

सुब्रमण्यम स्वामी ने ममता को बताया “जिहादी दीदी”

कार्तिक कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६

mamta
                   ममता “जिहादी दीदी”

कोलकाता : भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने बर्द्धमान जिले में धमाके के बाद बंगाल सरकार के रवैये पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को “जिहादी दीदी” बताया। स्वामी ने अपने फेसबुक पर लिखा कि जिस मकान में धमाका हुआ, उसका इस्तेमाल तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय के तौर पर होता था। पुलिस ने मौके से मिले सुबूतों को भी नष्ट कर दिया और मामले को छुपाने की कोशिश कर रही है। स्वामी के इन आरोपों पर तृणमूल सांसद व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने पलटवार करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से लड़ने की चुनौती दी।

स्वामी ने फेसबुक पर लिखा – बर्द्धमान में दो आतंकी मारे गए जबकि तीसरा घायल हुआ क्योंकि वे आइईडी बना रहे थे। ये धमाका तृणमूल नेता नुरुल हसन चौधरी के मकान में हुआ जहां तृणमूल कार्यालय भी था। मौके पर पहुंची पुलिस को दो महिलाओं ने धमकी देकर काबू में किया और कागज व सुबूत जला दिए। मौके से जो कुछ मिला भी उसे पुलिस ने नष्ट कर दिया। इन आरोपों से भड़के तृणमूल सांसद अभिषेक ने कहा कि स्वामी के आरोप अमर्यादित और उन्माद बढ़ाने वाले हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व पश्चिम बंगाल के पार्टी प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस आतंकी संगठनों को शह दे रही है। धमाके की जांच तत्काल एनआईए को सौंपी जानी चाहिए। तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ-ब्रायन ने कहा कि भाजपा का आरोप निराधार है। देशहित के इस मसले पर भी भाजपा राजनीति कर रही है।

स्त्रोत : नई दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *