कार्तिक कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६

नवसारी (गुजरात) – नवसारी जिले के डाभेल इलाके में गौ हत्या रोकने पहुंची पुलिस और धर्मांध ग्रामीणों के बीच हिंसा की घटना सामने आई है। धर्मांधोके हमले में पुलिस के तीन जवान घायल हुए हैं। जवाब में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए। गौरतलब है की धर्मांधोने चार पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था। उच्च पुलिस अधिकारीयों द्वारा दी गई सख्त हिदायत के बाद बंधक पुलिसकर्मियों को छोड़ दिया गया।

भगदड़ के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल की राइफल लापता होने की भी खबर है। ग्रामीणों ने पुलिस की जीप सहित जिला पुलिस के वरिष्ठ अधीकारी एव डी.वाय.एस.पी. के वाहन को भी आग लगा दी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनाम कर दिया गया है।
स्त्रोत : दैनिक भास्कर








