Menu Close

भारत में मुसलमानों की राष्ट्रीयता हिंदू है : मोहन भागवत


बैतूल :
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि, विश्व में भारत की पहचान हिंदुओं के कारण है। देश में रहने वाले सभी भारतीय हिंदू हैं। मोहन भागवत ने मध्य प्रदेश के बैतूल में आयोजित हिंदू सम्मेलन में ये बातें कही।

भागवत ने भारत में रहने वाले मुसलमानों के बारे में कहा कि, भले ही उनका रहन-सहन और आचरण इस्लामिक है। परंतु उन सभी की राष्ट्रीयता हिंदू है।

बुधवार को ही मोहन भागवत ने बैतूल जेल का दौरा कर आरएसएस विचारक गोवालकर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गोलवलकर को १९४९ में तीन महीने तक विचाराधीन बंदी के तौर पर रखा गया था।

स्त्रोत : फर्स्ट पोस्ट

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *