Menu Close

महाराष्ट्र : पिंगुळी (जिला सिंधुदुर्ग) में अरुणोदय मेटल इंडस्ट्रीज में तिथीनुसार मनाया गया प्रजासत्ताक दिन

मेसर्स अरुणोदय मेटल इंडस्ट्रीज प्रा.लि. द्वारा ४ फरवरी को, माघ शुक्ल पक्ष अष्टमी को (तिथिनुसार) मनाया गया प्रजासत्ताक दिन !

ध्वजारोहण समारोह में उपस्थित, आस्थापन के कर्मचारी

पिंगुळी : प्रतिवर्ष २६ जनवरी को ईसाई कालगणनानुसार देश का प्रजासत्ताक दिन मनाया जाता है; किंतु भारतीय कालगणनानुसार (तिथीनुसार) त्योहार, उत्सव मनाए जाते हैं। प्रजासत्ताक दिन यह राष्ट्रीय त्योहार होने के कारण वह भारतीय कालगणनानुसार मनाने का निर्णय कुडाळ तहसिल के पिंगुळी (सिंधुदुर्ग) के मेसर्स अरुणोदय मेटल इंडस्ट्रीज प्रा.लि. यह आस्थापन गत कुछ वर्षों से प्रजासत्ताक दिन तिथीनुसार मनाती है।

इस वर्ष ४ फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष अष्टमी को प्रजासत्ताक दिन मनाया गया।

उस समय सनातन के श्री. राजाराम पाध्ये के हाथों ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. राजेंद्र परब, आस्थापन के संचालक श्री. राजन सामंत, श्री. राहुल सामंत के साथ अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

ध्वजारोहण के पश्चात श्री. पाध्ये ने ‘राष्ट्र एवं धर्म’ की सद्य:स्थिती प्रस्तुत की। साथ ही यह आवाहन भी किया कि, ‘धर्मशिक्षण के अभाव के कारण समाज में नैतिकता का ऱ्हास हो रहा है। अतः समाज को टिकाएं रखने के लिए हम सभी को अपनी क्षमतानुसार योगदान देने की आवश्यकता है !’

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *