Menu Close

अमरोहा (उत्तरप्रदेश) – लव जिहाद के मामले मे जमानत पर छूटी आरोपी महिला के खिलाफ एनसीआर दर्ज

आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६

अमरोहा (उत्तरप्रदेश) – गजरौला में लव जेहाद के मामले में शामिल महिला आरोपी ने शुक्रवार को जेल से छूटने के बाद एक बार फिर पीड़ित पक्ष के साथ अपशब्दों का उपयोग कर पीड़ित की दूसरी बेटी उठा ले जाने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ पीड़ित की तहरीर पर फिर से एनसीआर दर्ज कर ली है।

काफी समय पूर्व कस्बे की एक कंपनी में कार्यरत कर्मचारी की बेटी को कस्बे का ही चांद और उसकी पत्‍‌नी नजराना अपहरण कर ले गए थे। बताते हैं कि इन दोनो ने उसका धर्म परिवर्तन भी कराया था। धर्म परिवर्तन के बाद मामला लव जिहादी हो जाने के कारण तूल पकड़ गया था। पुलिस ने लगभग एक माह पूर्व नजराना और उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि पुलिस पीड़ित की बेटी को बरामद नहीं कर पाई थी। बताते हैं कि शुक्रवार को नजराना जमानत पर छूट गई। शनिवार को वह जुबिलेंट फैक्ट्री के बाहर गई और वहां से काम कर निकल रहे पीड़ित वेद प्रकाश को गंदी-गंदी गालियां देने लगीं। साथ उसे धमकी दी कि अभी एक बेटी का तो पता लगवा नहीं पाया है। ज्यादा कुछ करेगा तो दूसरी बेटी को भी उठा ले जाएंगें। पीड़ित उस वक्त गालियां और धमकी देकर चला आया। उसने शनिवार को थाने में जाकर फिर से नजराना पर दूसरी बेटी को उठा ले जाने की धमकी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने जमानत पर छूटी नजराना के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।

स्त्रोत : दैनिक जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *