Menu Close

औरंगाबाद (बिहार) : धर्मांधोने की मंदिर में की तोड़फोड़

आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६

असमाजिक तत्वों ने की मंदिर में तोड़फोड़

औरंगाबाद (बिहार) : जिले के तेलिया पोखर स्थित देवी मंदिर एवं हनुमान मंदिर में शनिवार रात्रि उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की और हनुमानजी की मूर्ति उखाड़कर लेते गए। देवी मंदिर को लोहे की रड से तोड़कर नुकसान पहुंचाया। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की।

मंदिर टूटने से आक्रोशित नागरिकों ने रविवार सुबह सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। ब्लाक मोड़ के पास सड़क पर आगजनी की। विनय कुमार सिंह, विहिप के अध्यक्ष अंबिका प्रसाद सिंह चौहान, अनिल सिंह, सिनेश सिंह, आंसू, राहुल, मनीष मुखिया एवं गोपाल सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे नागरिकों ने अपने धर्मो का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए। सभी जसोइया निवासी मंटू सिंह, बिटू सिंह एवं प्रदीप सिंह के गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। नागरिकों का कहना था कि जसोइया के लोग जमीन का गलत कागजात बनाकर कब्जा करना चाहते हैं। देवी मंदिर की नींव आजादी से पहले १९०३ में रखी गई थी।

१९२३ में मंदिर का निर्माण पूरा हो गया था। १९९० से यहां दुर्गा पूजा की जाती है। भगवान हनुमान की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। देवी मंदिर को क्षति पहुंचाई गई है। मंदिर का दान पेटी भी उठाकर लेते गए। उग्र नागरिकों को समझाने सीओ अमरेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ किशोर कुमार, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पहुंचे। नागरिकों ने सीओ के साथ हाथापाई किया। आधे घंटे तक माहौल गरम रहा।

सीओ ने बताया कि फरवरी २०१४ से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बंदोबस्ती रद्द करने की फाइल बढ़ाई गई है। मामले में कार्रवाई चल रही है। नगर थानाध्यक्ष ने उग्र नागरिकों को समझाकर जाम हटाया। २४ घंटे के अंदर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की बात कही। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में जसोइया के बिटटू सिंह, मंटू सिंह एवं प्रदीप सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। मंदिर को तोड़ना एवं फायरिंग करना अपराध है।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *