Menu Close

हथीन (हरियाणा) में मस्जिद बनाने को लेकर विवाद, स्थिति तनावपूर्ण

आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६

मस्जिद बनाने को लेकर विवाद, स्थिति तनावपूर्ण

पलवल (हरियाणा) : पलवल जिले के हथीन शहर में एक चबूतरे पर मस्जिद बनाने के लिए दीवार खड़ी करने और छत डालने को लेकर दो समुदायों में रविवार देर रात को विवाद हो गया। विवाद इतना गहरा गया कि उसने सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लिया। सोमवार को भी हथीन शहर के बाजार पूरी तरह से बंद रहे और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन ने एहतियातन क‌र्फ्यू लगा दिया है।

जानकारी के अनुसार हथीन शहर में एक पुराना चबूतरा बना हुआ है। इस चबूतरे को कुछ लोग मस्जिद का रूप देना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने कुछ दिन पूर्व निर्माण शुरू कर दिया। इस पर दूसरे समुदाय ने आपत्ति जताई। तनाव को देखते हुए दोनों पक्षों के प्रमुख लोगों की थाने में पंचायत बुलाई गई जिसमें लिखित रूप से यह फैसला हुआ कि चुनाव संपन्न होने तक यहां कोई निमार्ण नहीं होगा, पर शनिवार देर रात को एक पक्ष के लोगों ने वहां निमार्ण शुरू कर दिया।

दूसरे समुदाय के लोगों को जब यह पता चला तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर दीवार गिरा दी। इसके बाद स्थिति बिगड़नी शुरू हो गई और एक समुदाय के असमाजिक तत्वों ने शहर के मंदिरों और दुकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद स्थिति और बिगड़ती चली गई और सुबह होने तक इस मामले ने सांप्रदायिकता का रूप ले लिया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेवाड़ी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक शत्रुजीत कपूर, जिला उपायुक्त के. एम पांडुरंग, पुलिस अधीक्षक पतराम सिंह मौके पर पहुंच गए है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस फोर्स और इंडियन रिजर्व बटालियन के जवान भारी संख्या में तैनात कर दिए गए है। दोनों पक्षों के प्रमुख लोगों को बुलाकर मामले को शांत करने के लिए बैठक चल रही है।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *