Menu Close

राष्ट्रवादी कांग्रेस एवं कांग्रेसको मतदान अर्थात गोहत्याको मतदान ! – संतवीर ह.भ.प. बंडातात्या कराडकर

आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६

Bandatatya_Karadkar
 ह.भ.प. बंडातात्या कराडकर

सातारा (महाराष्ट्र) – चुनावमें राष्ट्रवादी कांग्रेस एवं कांग्रेसको मतदान करना गोहत्याको मतदान करने समान ही है । अतः संतवीर ह.भ.प. बंडातात्या कराडकरने प्रसिद्धिपत्रकद्वारा दोनों कांग्रेसके एक भी उम्मीदवारको विधानसभामें न जानेकी दक्षता होनेका आवाहन किया है ।

इस पत्रकमें कहा गया है कि..

१. बकरी ईदके लिए राज्यशासनने देवनार पशुवधगृहको १२ सहस्र बैल मारनेकी अधिकृत अनुमति दी तथा वैसा अध्यादेश भी निकाला ।

२. इस निर्णयके विरोधमें केसरीचंद मेहताने उच्च न्यायालयमें अभियोग प्रविष्ट किया । इसमें उच्च न्यायालयद्वारा शासनके विरोधमें परिणाम घोषित करते हुए अमानवीय संहारपर प्रतिबंध लगाया गया है ।

३. मूल रूपसे ऐसा प्रश्‍न उपस्थित होता है कि बकरी ईदका यह त्यौहार बकरी मारनेके लिए है अथवा गाय मारनेके लिए  ?

४. पिछले अनेक वर्षोंसे बकरी ईदके दिन सहस्रों गायोंको अमानवीय रूपसे काटा जाता है । शासन इसको प्रतिबंधित करनेकी अपेक्षा प्रोत्साहन दे रहा है ।

५. धर्मांधोके मत प्राप्त करने हेतु यह प्रकरण चालू है ।

६. यह करते समय हम स्वयं ही कानून एवं सुरक्षाका हनन कर रहे हैं, संयुक्त सरकारको इसका भान भी नहीं है ।

७. करोडों हिन्दुओंकी धर्मभावनाओंका हम अपमान कर रहे हैं, इसका भान सरकारको नहीं है ।

८. हिन्दुुुद्वेषी शासनको सत्तासे हटना पडेगा ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *