Menu Close

गुजरातः पशु तस्करों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर धर्मांधोके भीड ने किया हमला, पांच घायल

आश्विन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

अहमदाबाद (गुजरात) : बकरी र्इद से एक दिन पहले गुजरात के अहमदाबाद जिले में स्थित शाहपुर में पशु तस्करी के आरोपियों को गिफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने रविवार को हमला कर दिया। इस हमले में एक वरिष्ठ अधिकारी समेत पुलिस के पांच जवान घायल हुए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को 5 राउंड फायरिंग और आंसू गैस के ७५ गोले भी छोड़ने पड़े। झड़प के बाद तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि शनिवार को पशुओं से भरे एक ट्रक को शाहपुर इलाके की ओर जाते समय कब्जे में लिया गया था। बकरीद से पहले इन्हें स्लॉटर हाउस ले जाया जा रहा था।

क्यों हुई झड़प

हमले मे घायल पुलिसकर्मी

पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की एक टीम शाहपुर के इलाके में पशु तस्करी के मामले में वान्टेड लोगों को अरेस्ट करने पहुंची थी। आरोपियों के फरार हो जाने पर पुलिस टीम इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान आरोपियों के समर्थकों ने पुलिस पर पत्थरों से हमला शुरू कर दिया। जब पुलिस आरोपियों को खोजती रही थी, तो भीड़ ने पेट्रोल बम से हमला बोल दिया। क्राइम ब्रांच की कॉल के बाद आई नवदुर्गा पुलिस स्टेशन की टीम पर भी भीड़ ने हमला किया। इसमें एसआई एबी गोहिल, कॉन्स्टेबल मायूरदन गाधवी और सरदार सिंह घायल हो गए।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *