श्री. सुरेश चव्हाणकेके जी के ‘सनातन प्रभात’ के प्रति गौरवोद्गार !

कल्याण : ‘मैं सनातन प्रभात का नियमित पाठक हूं। ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करने हेतु सनातन प्रभात ही वैचारिक क्रांति स्थापित करेगा !’ सुदर्शन समाचारवाहिनी के संपादक श्री. सुरेश चव्हाणके ने उल्हासनगर में वाहिनी के कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर ऐसा प्रतिपादित किया। इस अवसर पर सनातन प्रभात के संवाददाता श्री. विजय ठाकरे ने उनसे भेंट की।
केवल सनातन ही हिन्दुओं पर होनेवाले अत्याचारों का निर्भयता से वार्तांकन करता है। मुझे सनातन के आश्रम का भ्रमण करना अच्छा प्रतीत होगा। इस अवसर पर श्री. चव्हाणकेके ने ऐसा कहा। उन्हें श्री. ठाकरे ने दैनिक सनातन प्रभात का अंक भेंटस्वरुप दिया।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








