Menu Close

सऊदी के सर्वोच्च धर्मगुरु ने कहा, सिनेमा, कॉन्सर्ट से देश में फैलेगी अनैतिकता, नहीं दी जाए अनुमती

रियाद – सऊदी अरब के सर्वोच्च धर्मगुरु ने चेतावनी देते हुए कहा है कि, यदि देश में सिनेमा और म्यूजिक कॉन्सर्ट की अनुमती दी जाएगी तो इससे देश में अनैतिकता फैलेगी। ग्रैंड मुफ्ती अब्दुल्लाअजीज-अल-शेख ने एक टीवी चैनल से कहा, ‘हमें मालूम है कि सिनेमा और कॉन्सर्ट से अनैतिकता फैलेगी।

सऊदी सर्वोच्च काउंसिल के प्रमुख शेख देश के शासन द्वारा मनोरंजन के लिए कॉन्सर्ट को लाइसेंस देने और सिनेमा घर खोलने की योजना के प्रश्न पर बोल रहे थे। सबक वेबसाइट के अनुसार शेख ने कहा कि सिनेमा से व्यभिचार, कामुकता, अनैतिकता और नास्तिक जैसे विकार फैलेंगे। उन्होंने कहा कि देश के लिए ऐसा करना सही नहीं होगा।

सर्वोच्च मौलवी ने कहा, ‘ शुरू में महिलाओं के बैठने के लिए अलग जगह दी जाएगी किंतु बाद में पुरुष और महिला दोनों एक ही जगह बैठेंगे। इससे हमारी नैतिकता खत्म होगी।’

उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया, ‘दुष्टों के लिए दरवाजे नहीं खोले जाएं।’

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *