श्री अरविंदो सोसाईटी की ओर से हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक पू. डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी सम्मानित !

उज्जैन : अपने पूर्व जीवन में क्रांतिकारी रह चुके योगी अरविंदजी श्रीकृष्णजी से प्राप्त दृष्टांत के पश्चात ‘साधना’ की ओर मुड गए। अपनी साधना के कारण उन्होंने भारत के अधःपात का कारण सूक्ष्म स्तर का है, यह पहचान लिया था ! उसके लिए उन्होंने अपनी साधना के बलपर भारत के पुनरुत्थान हेतु प्रयास किये। उसी प्रकार से आज सनातन संस्था के संस्थापक परात्पर गुरु डॉ. जयंत बाळाजी आठवले जैसे संत भी सूक्ष्मस्तर पर लड रहे हैं ! हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक पू. डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी ने ऐसा प्रतिपादित किया। वे यहां के श्री अरविंदो सोसाईटी की शाखा में संपन्न कार्यक्रम में बोल रहे थे।
इस अवसरपर उज्जैन शाखा के अध्यक्ष श्री. विभाष उपाध्याय, श्री. मधुसूदन श्रीवास्तव एवं श्री. साबरमल स्वामीजी ने ‘श्री अरविंद योग शक्तिपीठ’ की प्रतिमा समर्पित कर पू. डॉ. पिंगळेजी को सम्मानित किया। इस समय हिन्दू जनजागृति समिति के मध्य प्रदेश समन्वयक श्री. योगेश व्हनमारे भी उपस्थित थे।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








