Menu Close

अंबरनाथ (महाराष्ट्र) : स्थानिक विद्यालयमें हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा क्रांतिकारियोंकी फ्लेक्स प्रदर्शनी !

आश्विन शुक्ल पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६

अंबरनाथ (महाराष्ट्र) – यहांके डेक्कन एज्युकेशन स्कूलमें हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा क्रांतिकारियोंकी फ्लेक्स प्रदर्शनी लगाई गई थी । इस प्रदर्शनीका लाभ ६०० विद्यार्थी तथा शिक्षकोंने लिया ।  प्रदर्शनीका उद्घाटन अंबरनाथ नगरपालिका विद्यालयके निरीक्षक श्री. श्रीराम जोशीने किया । डेक्कन एज्युकेशन स्वूâलके अध्यक्ष श्री. पुनालुर वसंतन्के सहयोगसे यह प्रदर्शनी लगाई गई थी । वर्तमान समयमें बच्चोंके समक्ष चलचित्र अभिनेता एवं खिलाडियोंकी अपेक्षा क्रांतिकारियोंका आदर्श रखना क्यों आवश्यक है, इस संदर्भमें समितिकी श्रीमती किशोरी कुलकर्णीने विद्यार्थियोंका मार्गदर्शन किया । समितिकी कु. उमा सामंतने नवरात्रि उत्सवकी शास्त्रीय जानकारी एवं उत्सवमें होनेवाली अनुचित घटनाओंके संदर्भमें जानकारी दी ।

क्षणिकाएं

१. श्री. पुनालुर वसंतन् स्वयं विद्यालयके शिक्षकोंको प्रदर्शनी देखने एवं ग्रंथ क्रय करनेके लिए प्रोत्साहित कर रहे थे ।

२. प्रदर्शनीकी सिद्धता कर्मचारी एवं विद्यार्थियोंने की थी ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *