Menu Close

संघ बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ अभियान छेड़ेगा

आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी/एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६

rssभोपाल (मध्यप्रदेश) – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक बार फिर बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर किसी बड़े अभियान की तैयारी कर रहा है। संघ प्रचारक रहे सूर्यकांत केलकर की अगुआई वाले संगठन भारत रक्षा मंच के भोपाल में शनिवार से होने वाले तीन दिवसीय अधिवेशन में बांग्लादेशी घुसपैठ पर चर्चा होगी। मॉडल स्कूल, टीटी नगर में होने वाले इस अधिवेशन में आरएसएस के अभा संपर्क प्रमुख अरुण कुमार विशेष रुप से मौजूद रहेंगे।  बताया जाता है कि संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने अरुण कुमार को खास तौर से इस कार्यक्रम के लिए भोपाल भेजा है। इसके बाद संघ घुसपैठ के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान की घोषणा कर सकता है और केलकर को इसका प्रभारी बना कर पुन: संघ के साथ जोड़ा जा सकता है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *