Menu Close

महाराष्ट्रमें संतपीठ स्थापित करेंगे ! – उद्धव ठाकरे

आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी/एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६

क्या राज्यका एक भी नेता शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरेसमान हिन्दुओंके मनकी मांग पूरी करनेकी निश्चिति देता है ?

सांगली (महाराष्ट्र) – २ अक्तूबरको यहांके ‘तरुण भारत स्टेडियम’में आयोजित सार्वजनिक सभामें बोलते हुए शिवसेना पक्षप्रमुख श्री. उद्धव ठाकरेने जनताका आवाहन करते हुए कहा कि कांग्रेस एवं राष्ट्रवादी कांग्रेसने हमें प्राप्त स्वतंत्रता खराब की है । इस महाराष्ट्रमें भ्रष्टाचार कर उसे उध्वस्त किया है । राज्यमें कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है । कुछ वर्षोंमें यह देश युवकोंका देश होगा । युवकोंको देनेके लिए शिवसेनाके पास योजनाएं हैं । ग्रामीण क्षेत्रके नागरिकोंको वैद्यकीय सुविधाएं उपलब्ध करवानेके लिए प्रयास किए जाएंगे । हम महाराष्ट्रमें संतपीठ स्थापित करेंगे । संतोंकी परम्परा अग्रेसर करने हेतु प्रयास करेंगे ।

इसलिए महाराष्ट्रको सुसंस्कृत, सुखी एवं समृद्ध बनाने हेतु शिवसेनाका साथ दें । इस अवसरपर विधायक श्री. दिवाकर रावते, सर्वश्री पृथ्वीराज पवार तथा संभाजीराव पवारके साथ अन्य मान्यवर उपस्थित थे ।

श्री. उद्धव ठाकरेने कहा…

१. ८ वीं से १० वींके विद्यार्थियोंको निशुल्क टैबलेट देंगे । इसमें अभ्यासक्रमके साथ क्रांतिकारियोंकी कहानियां भी दी जाएंगी । इससे विद्यार्थियोंको स्वातंत्र्यका मोेल समझमें आएगा ।

२. सांगली आनेपर छत्रपति शिवाजी महाराजकी मूर्तिेके समक्ष श्रीशिवप्रतिष्ठानके संस्थापक पू. संभाजीराव भिडेने (गुरुजी) मुझे पगडी बांधकर आशीर्वाद दिया । इससे अधिक और क्या चाहिए !

३. हमारी सरकार आनेपर स्थानीय संस्था राजस्व निरस्त किया जाएगा !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *