Menu Close

सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) : देवी की पदयात्रा निकालने में दो पक्षों में सांप्रदायिक तनाव, पीएसी तैनात

आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी /एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६

सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) – कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव दयालपुर में माता की ज्योति लेने के लिए शाकंभरी देवी जा रहे पदयात्रियों को गांव दयालपुर में मस्जिद के पास दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा रोक लिया गया। इससे दोनों समुदाय के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इससे क्षेत्र में तनाव में आ गया। इसी बीच पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में लिया। तनाव की स्थिति को देखते हुए रात में ही एहतियात के तौर पर पीएसी और पुलिस तैनात कर दी गई है।

 देर रात कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव दयालपुर से दलित समाज के लोग माता की ज्योति लेने के लिए शाकंभरी देवी जा रहे थे। पदयात्रा में उनके साथ डीजे बज रहा था। गांव में मस्जिद के पास दूसरे समुदाय के लोगों ने यह कहकर यात्रा रुकवा दी कि उनकी इबादत का वक्त है और मना करने के बावजूद डीजे बंद नहीं कर रहे। इस पर दोनों समुदायों के लोग लाठी-डंडे लेकर घरों से बाहर निकल आए और एक दूसरे के सामने आ डटे। तनाव इस कदर हो गया कि दोनों पक्षों में सांप्रदायिक टकराव की नौबत आ गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवननिधि शर्मा मयफोर्स मौके पर पहुंच गए।

 देर रात तक चलता रहा हंगामा

सीओ हरिप्रकाश कसाना और एसडीएम शीतला प्रसाद गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर लोगों से शांति की अपील की। तनाव बढ़ता देख क्षेत्र में पीएसी बुलवा ली गई है। एसडीएम और सीओ ने क्षेत्रिय लोगों की मदद से बमुश्किल दूसरे समुदाय के लोगों को समझाकर यात्रा को निकलवाया। इसके बाद तनाव के मद्देनजर गांव में पीएसी और पुलिस तैनात कर दी गई।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *