Menu Close

इम्फाल (मणिपुर) : दुर्गा पूजा पंडाल में बम धमाका, १ की मौत

आश्विन शुक्ल पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

मणिपुर की राजधानी इंफाल के थांगल बाजार इलाके में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में बुधवार रात को धमाका हुआ। इसमें 12 लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका रात करीब 8 बजे हुआ। धमाका होते ही पूजा पंडाल में भगदड़ मच गई। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया।

धमाका किससे हुआ, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस बम धमाके में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अब तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।।

स्त्रोत : अमर उजाला

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *