Menu Close

इलाहबाद : धर्म परिवर्तन से इंकार पर जला दिए हाथ

आश्विन शुक्ल पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६


इलाहाबाद (उत्तरप्रदेश) : जिले के मऊआइमा के जमखुरी गांव में धर्म परिवर्तन से इंकार करने पर राजेश विश्वकर्मा नाम के युवक का हाथ जला देने वाले वाली सनसनीखेज घटना सामने आ रही है। इस मामले में मऊआइमा पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर अब तक उनके खिलाफ रिपोर्ट भी नहीं दर्ज की है। इस बात से नाराज विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसएसपी दीपक कुमार से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

मऊआइमा के जमखुरी गांव में रहने वाले राजेश कुमार विश्वकर्मा का आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। इंकार करने पर 21 अगस्त को उसके हाथ में बने ओम के निशान को कपूर डालकर जला दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। इस बात की शिकायत उसने स्थानीय पुलिस से की मगर उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसके साथ हुई घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव ने गहरी नाराजगी जताते हुए विहिप कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपा। हालांकि राजेश के आरोप को लेकर मऊआइमा थानाध्यक्ष महेंद्र वर्मा का कहना है कि राजेश ने उनके यहां कोई शिकायत ही नहीं दर्ज कराई थी। वह पहली बार बुधवार की शाम थाने आए। एसपी गंगापार शफीक अहमद का कहना है मामला जमीन के बैनामे से जुड़ा है। जांच कराई जा रही है।

स्त्रोत : दैनिक जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *