Menu Close

महिलाआें ने जींस पहनना भारतीय संस्कृति के खिलाफ – मशहूर गायक के. जे. येसुदास

आश्विन शुक्लपक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

                    मशहूर गायक के. जे. येसुदास

तिरुवनंतपुरम (केरला) – मशहूर गायक के. जे. येसुदास ने महिलाओं के जींस पहनने का विरोध करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। उनके इस बयान के बाद विवाद पैदा हो गया। केरल में जन्मे येसुदास की पहचान फेमस प्लेबैक सिंगर के रूप में है। संगीत में क्षेत्र में अहम योगदान के लिए इन्हें पद्मश्री और पद्म विभूषण से भी नवाजा गया है। इन्होंने कहा कि जब कोई महिला जींस पहनती है तो लोगों पर जींस के अलावा देखने का दबाव बनता है।

गांधी जयंती के सिलसिले में एक स्वैच्छिक संस्था द्वारा आयोजित समारोह में येसुदास ने कहा, ‘जींस पहनकर महिलाओं को दूसरों के लिए समस्या पैदा नहीं करना चाहिए, जो ढंकने लायक है उसे ढंका जाना चाहिए।’

७४ वर्षीय गायक ने कहा कि इस तरह की पोशाक भारतीय संस्कृति के खिलाफ हैं जिसमें सादगी सौम्यता को महिलाओं के सबसे बड़े गुणों में गिना जाता है। गायक की टिप्पणी पर विरोध जताते हुए महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने नगर में शुक्रवार को मार्च निकाला। महिला कांग्रेस की नेता बिंदू कृष्णा ने कहा, ‘यह पूरी तरह अस्वीकार्य विचार है। इसे सिर्फ महिलाओं के अधिकार के अतिक्रमण के रूप में देखा जाना चाहिए। सीपीआई एम स्टूडेंट और यूथ विंग ने येसुदास की कड़े शब्दों में निंदा की है।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *