कार्तिक कृष्ण 10, कलियुग वर्ष 5114
हिंदू जनजागृति समितिका अभियान ‘देवता एवं राष्ट्रपुरुषोंका अनादर करनेवाले पटाखोंपर प्रतिबंध लगाएं’!
सांगली (महाराष्ट्र) : हिंदुओंके देवता एवं राष्ट्रपुरुषोंके चित्रोंवाले पटाखोंपर प्रतिबंध लगानेकी मांग करते हुए हिंदू जनजागृति समितिद्वारा एक ज्ञापन गत माहमें जनपदाधिकारीको प्रस्तुत किया गया था । इस ज्ञापनपर कार्यवाही करते हुए जनपदाधिकारी कार्यालयद्वारा नागपुरके‘चीफ कंट्रोल ऑफ एक्सप्लोसिव’ सहित शिवकाशीके ‘तमिलनाडू फायर वर्क्स’, ‘ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ फायर वर्क्स एसोसिएशन’, ‘कृष्णा फायर वर्क्स’,‘द कोरिनेशन फायर वर्क्स फै फैक्ट्री’को पत्र भेजकर योग्य कार्यवाही करने हेतु कहा है । ( अन्यत्रके जनपदाधिकारी भी सांगली जनपदाधिकारी कार्यालयका अनुकरण कर धर्मजागृतिके कार्यमें सहयोग करें ! – संपादक)
जनपदाधिकारीद्वारा सांगलीके पुलिस अधीक्षकको भी पत्र भेजा गया है । जनपदाधिकारी श्री. दीपेंद्रसिंह कुशवाह एवं निवासी उपजनपदाधिकारी श्री. उत्तम पाटीलद्वारा आगे आकर कार्यवाही की गई । ( जनपदाधिकारी श्री. दीपेंद्रसिंह कुशवाह एवं निवासी उपजनपदाधिकारी श्री. उत्तम पाटीलजीका अभिनंदन ! – संपादक ) दैनिक ‘सनातन प्रभात’के संवाददाताको श्री उत्तम पाटीलजीने कहा कि, हम अंत तक इस प्रकरणपर अनुवर्ती प्रयास करेंगे ।
स्त्रोत – दैनिक सनातन प्रभात








