Menu Close

आयएम् आतंकवादियों से करीब से जुड़ी हुई पाकिस्तान की आयएसआय : एनआईए

आश्विन शुक्लपक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६

नई दिल्ली – राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को एक अदालत में कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आयएसआय प्रतिबंधित इंडियन मुजाहिदीन के शीर्ष आतंकवादियों के साथ ‘करीबी रूप से जुड़ी’ हुई है । यही नहीं, एजेंसी ने दावा किया कि आयएसआय ने भारत में वांछित आतंकी संगठनों के सदस्यों को आश्रय प्रदान किया है ।

एनआईए ने यह सारी बातें इंडियन मुजाहिदीन के फरार सह संस्थापकों रियाज भटकल और इकबाल भटकल समेत इंडियन मुजाहिदीन के २० संदिग्ध आतंकवादियों के खिलाफ दायर अपने पूरक आरोपपत्र में कही है । एनआईए ने देशभर में आतंकवादी गतिविधियां चलाने की प्रतिबंधित समूह की बड़ी साजिश से संबंधित मामले में यह पूरक आरोप पत्र दायर किया ।

एजेंसी ने कहा, ‘जांच ने स्थापित किया है कि साजिश के सिलसिले में आरोपी ए-१० (रियाज भटकल) का पाकिस्तान की आईएसआई के साथ करीबी संबंध बना हुआ है । आईएसआई ने इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादियों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया और ए-१० समेत कई आरोपियों को आश्रय प्रदान किया । ‘ एनआईए ने यह भी कहा कि मामले में उसकी जांच ने स्थापित किया कि पाकिस्तान में रह रहे इकबाल भटकल ने धन और समर्थन के लिए आईएसआई से खुद को जोड़ा था ।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *