Menu Close

मोदी के वापस लौटते ही पाक ने फिर दागे गोले

आश्विन शुक्लपक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६

पुंछ  (जम्मू-कश्मीर) – पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं को अंजाम दिए जाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने जिले के साब्जियां सेक्टर में एलओसी (नियंत्रण रेखा) पर स्थित भारतीय सेना की चौकी को निशाना बनाकर फायरिंग की।

शाम करीब छह बजे हुई फायरिंग के दौरान रात आठ बजे तक पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई। पर रात आठ बजे के बाद पाकिस्तानी सेना ने हैवी वाल्यूम फायरिंग शुरू कर दी और मोर्टार भी दागे।

सैन्य सूत्रों के मुताबिक रिहायशी इलाकों में भी पाकिस्तानी गोले गिरे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। वहीं पाक फायरिंग के बाद सीमा पर लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है।

साब्जियां सेक्टर में चौकी को बनाया निशाना

सेना की ओर से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक शाम करीब छह बजे पाकिस्तानी सेना की 640 मुजाहिदीन रेजीमेंट की ओर से एन-कांटूर से नियंत्रण रेखा से सटी 34 गढ़वाल राइफल्स की खालसा-2 चौकी पर फायरिंग कर दी।

पाकिस्तानी फायरिंग का भारतीय सेना द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया। सैन्य अफसरों के मुताबिक रात आठ बजे पाकिस्तानी सेना की ओर से हैवी वाल्यूम फायरिंग शुरू कर दी गई।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना द्वारा मोर्टार भी दागे गए। देर रात समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से फायरिंग जारी थी।

स्त्रोत : अमर उजाला

Read more on Featured News

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *