Menu Close

इस्लाम विरोधी टिप्पणी के लिए बांग्लादेश के मंत्री को हटाया जाने का आदेश

आश्विन शुक्लपक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६

हिन्दुआे, इस्लामसे अपने धर्म के प्रति जागरूकता सीखें !

बांग्लादेश के एक वरिष्ठ मंत्री को कथित रूप से इस्लाम विरोधी टिप्पणी के कारण सरकार से हटाया जा सकता है !

      अब्दुल लतीफ सिद्दिकी

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ संयुक्त राष्ट्र गए उनके मंत्रिमंडल के एक वरिष्ठ मंत्री अब्दुल लतीफ सिद्दिकी के इस्लाम विरोधी टिप्पणी पर देशभर में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए।

समाचार पत्रों ने अनाम अधिकारियों के हवाले से कहा कि दूरसंचार मंत्री अब्दुल लतीफ सिद्दिकी को न्यूयार्क में दो दिन पहले बांग्लादेशियों की एक रैली में कथित टिप्पणी करने के कारण बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री उनकी टिप्पणी से बहुत क्षुब्ध हैं और उनको बर्खास्त करने के लिए प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है।

बांग्लादेश के टेलीविजन चैनलों ने हज यात्रा को लेकर सिद्दिकी की टिप्पणी को प्रसारित किया था।

स्त्रोत : समय लाईव

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *