Menu Close

ऑस्ट्रेलिया में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगे – टोनी एबॉट, पंतप्रधान

आश्विन शुक्ल पक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने आज कहा कि वह चाहते हैं कि देश में बुर्का नहीं पहना जाए।

इस तरह उन्होंने संसद के भीतर महिलाओं के लिए बुर्के पर प्रतिबंध के आह्वान के समर्थन में अपने विचारों का संकेत दिया है। एबॉट ने कहा कि संसद सदन को सुरक्षित इमारत के रूप में माना जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, यह पूरी तरह उचित है कि खास परिस्थितियों में लोगों को अपना चेहरा दिखाने की जरूरत होनी चाहिए। एक पोशाक के लिए एक नियम और दूसरी पोशाक के लिए दूसरा नियम नहीं होना चाहिए। एबॉट ने कहा, हर किसी के लिए समान नियम होने चाहिए और यदि नियमों की जरूरत है कि आप चेहरा दिखाएं तो आपको चेहरा दिखाना होगा।

स्त्रोत : झी न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *