Menu Close

मुंबर्इ – विश्‍व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दलके आंदोलनके पश्चात गोवंशियोंकी रक्षाके संदर्भमें पुलिस जागृत हुई !

आश्विन शुक्ल पक्ष अष्टमी, कलियुग वर्ष ५११६

ऐसे धर्माभिमानी सर्वत्र हों !

मुंबdownload – आग्रीपाडा पुलिस स्थानककी सीमामें बकरी ईदके निमित्त कुछ धर्मांध व्यापारियोंद्वारा अवैध रूपसे हत्याके लिए विविध स्थानोंपर आयोजित ३०० गोवंशियोंको मुक्त करने हेतु विश्‍व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दलके कार्यकर्ताओंने २८ सितंबरको आंदोलन किया । तत्पश्चात पुलिस कार्यवाही करनेका आश्‍वासन देकर कुछ गोवंशियोंको मुक्त किया गया एवं अन्य गोवंशियोंको मुक्त करनेका आश्‍वासन दिया गया । तत्पूर्व कार्यकर्ता १ घंटा स्थानकमें बैठे हुए घोषणाबाजी करते रहे थे ।

कार्यकर्ताओंके दबावके पश्चात पुलिसद्वारा अज्ञात व्याqक्तयोंके विरुद्ध प्राथमिक ब्यौरा प्रस्तुत किया गया । (पुलिसको कृत्यके लिए विवश करनेवाली विश्‍व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दलके कार्यकर्ताओंका अभिनंदन ! बार-बार गोवंशियोंकी रक्षाके लिए ऐसे आंदोलन न करने पडें, इसलिए ‘हिन्दू राष्ट्र’ अनिवार्य है ! – सम्पादक, दैनिक सनातन प्रभात )

सहायक पुलिस आयुक्त पोपट तिवाटणेने २-३ दिनोंमें गोवंशके संदर्भमें कार्यवाही करनेका आश्‍वासन दिया । यदि पुलिसद्वारा उचित कार्यवाही नहीं की गई, तो कार्यकर्ता आग्रीपाडामें घुसकर गोवंशियोंको मुक्त करेंगे । इसमें यदि कानून एवं सुरक्षाका प्रश्‍न उत्पन्न हुआ, तो उसका दायित्व पुलिसपर होगा, सर्वश्री लक्ष्मीनारायण चांडक, विनोद कोठारी, अरुण कबाडी, राजेश पांडे, प्रदीप पांडे, सुभाष लाडे, रत्नेश कानाडे, हिंमत प्रजापति, अधिवक्ता राजू गुप्ता तथा रमेश जैनने पुलिसको ऐसी चेतावनी दी । इस समय कार्यकर्ताओंने ‘भारत माताकी जय’ तथा ‘वन्दे मातरम्’ ऐसी घोषणाएं की । श्री. अरुण कबाडीने प्राथमिक ब्यौरेमें विविध स्थानोंपर अवैधानिक रूपसे हत्या हेतु लाए गए ३०० गोवंशकी जानकारी प्रविष्ट की है ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *