Menu Close

मुजफ्फरनगर (उत्तरप्रदेश) : लव जिहाद पर उबले शिवसैनिक

आश्विन शुक्लपक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६

लव जिहाद पर उबले शिवसैनिक

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) : लविंग जिहाद के खिलाफ आवाज बुलंद करने को लेकर मंगलवार को शिवसैनिकों और पुलिस में टकराव के आसार बन गए। बाइक रैली निकालने से रोकने पर शिवसैनिकों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई, हालांकि दोपहर बाद उन्हें बिना शर्त रिहा कर दिया।

शिवसेना ने लविंग जिहाद के खिलाफ बाइक रैली निकालने का ऐलान कर रखा था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिवसैनिक प्रकाश मार्केट से बाइकों पर रैली निकालते हुए प्रकाश चौक पहुंचे। यहां सीओ सिटी संजीव कुमार वाजपेयी के नेतृत्व में मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान शिवसैनिकों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने मंडल प्रमुख मनोज सैनी, जिला प्रमुख योगेंद्र शर्मा समेत करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार शिव सैनिकों को लेकर पुलिस लाइन पहुंची, उधर हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंच गए तथा नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस पर सपा का एजेंट बनकर काम करने का आरोप लगाया। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने शिवसैनिकों को बिना शर्त के रिहा कर दिया।

मंडल प्रमुख मनोज सैनी ने आरोप लगाया कि लविंग जिहाद सपा सरकार के इशारे पर चलाया जा रहा है। लविंग जिहाद का जवाब त्रिशूल से दिया जाएगा। नरेंद्र पंवार, राजेश कश्यप, पंकज भारद्वाज, अनुज चौधरी, लोकेश सैनी, राजन वर्मा, कुलदीप सूर्यवंशी, दाताराम, बाबूराम, चमनलाल, धनीराम, किरनेश सैनी, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *