Menu Close

‘अपने पापों व भ्रष्टाचार के आरोपों को धोने के लिए गंगा में डुबकी लगाए पार्टी नेता’ – गोवा कांग्रेस अध्यक्ष लुइजिन्हो फलेरो

कार्तिक कृष्ण पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

हिन्दु संस्कती को नष्ट करने निकली काँग्रेसने सहस्रोबार गंगास्नान किया, तो भी उनके पाप गंगामैया समाएगी नही ! – सम्पादक

faleroपणजी – गोवा कांग्रेस अध्यक्ष लुइजिन्हो फलेरो ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अपने पापों व भ्रष्टाचार के आरोपों को धोने के लिए गंगा में डुबकी लगाने की नसीहत दी है।

एक चैनल को दिए गए साक्षात्कार में नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रमुख फलेरो ने पार्टी के उन नेताओं को गंगा में डुबकी लगाने की सलाह दी जिन्होंने पाप किए हैं। उन्होंने कहा, ‘क्या होता है जब आप पाप करते हो। आप गंगा नदी जाओ, डुबकी लगाओ और अपने पापों को धोओ। कभी तो आपको पछतावा होता होगा लेकिन नए तरीके से इसकी शुरुआत करो।’ गंगा एक पवित्र नदी मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि इसमें डुबकी लगाने से आत्मा शुद्ध हो जाती है।

फलेरो ने मंगलवार को राज्य कांग्रेस की जिम्मेदारी संभाली। उनकी नियुक्ति जॉन फर्नाडिस के उत्तराधिकारी के तौर पर हुई है। जॉन ने अपने दस महीने के कार्यकाल में कई दागी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी। संयोगवश ये सभी नेता फलेरो के पदभार संभालने के मौके पर मौजूद थे। फलेरो ने कहा कि यह पार्टी और नेताओं को अपनी गलतियों से सीख लेने और सही दिशा में कदम उठाने का समय है।

स्त्रोत : दैनिक जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *