Menu Close

हिन्दू धर्मजागृति सभा को सफल बनाने हेतु सभी शिवसैनिक कार्यरत हों – श्री. महेश कोठे, जिला प्रमुख, शिवसेना, सोलापुर

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से ४ दिसंबर को सोलापुर में ‘हिन्दू धर्मजागृति सभा’ !

धर्मरक्षा हेतु क्रियाशील होनेवाले सभी शिवसैनिकों का अभिनंदन !

hjs-dharmasabha

सोलापुर : यहांपर ४ दिसंबर २०१६ को होनेवाली हिन्दू धर्म जागृति सभा को सफल बनाने हेतु सभी शिवसैनिकों को क्रियाशील होने का आदेश शिवसेना के यहां के जिला प्रमुख श्री. महेश कोठे ने दिए।

शिवसेना जिला प्रमुख श्री. महेश कोठे (दाईं ओर से दूसरे) को सभा का निमंत्रण देते हुए श्री. सुनील घनवट
शिवसेना जिला प्रमुख श्री. महेश कोठे (दाईं ओर से दूसरे) को सभा का निमंत्रण देते हुए श्री. सुनील घनवट

हिन्दू जनजागृति समिति को शिवसैनिकोंद्वारा सदैव ही सहयोग रहेगा, ऐसा आश्‍वासन भी उन्हों ने दिया। हिन्दू जनजागृति समिति के शिष्टमंडल ने धर्मसभा का निमंत्रण देने हेतु उनसे भेंट की, उस समय वे बोल रहे थे। हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र राज्य संगठक श्री. सुनील घनवट, विनोद रसाळ एवं हिरालाल तिवारी इस समय उपस्थित थे।

४ दिसंबर को हरिभाई देवकरण प्रशाला के प्रांगण में सायंकाल ५.३० बजे हिन्दू धर्मजागृति सभा का आयोजन किया गया है।

हिन्दू धर्मजागृति सभा में खड्डा आखाडे के सभी शिवसैनिक उपस्थित रहेंगे ! – श्री. सुनील कामठी, शहर अध्यक्ष, बेडर समाज

समिति के महाराष्ट्र राज्य संघटक श्री. सुनील घनवट सम्मानित !

बेडर समाज के अध्यक्ष श्री. सुनील कामठी, श्री. सुनील घनवट को सम्मानित करते हुए
बेडर समाज के अध्यक्ष श्री. सुनील कामठी, श्री. सुनील घनवट को सम्मानित करते हुए

‘इस धर्मसभा में खड्डा आखाडे के सभी शिवसैनिक उपस्थित रहेंगे, ऐसा आश्‍वासन बेडर समाज के शहर अध्यक्ष श्री. सुनील कामठी ने दिया। समिति की ओर से उन्हें भी सभा का निमंत्रण दिया गया। तब वे बोल रहे थे। उन्हों ने समिति के महाराष्ट्र राज्य संगठक श्री. सुनील घनवट को पुष्पगुच्छ दे कर सम्मानित किया।

उन्हों ने अपने प्रभाग में धर्मजागृति सभा के प्रसार हेतु बैठकों का भी आयोजन किया है।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News