Menu Close

आईएसआईएस ठिकानों पर हवाई हमले करेगा ब्रिटेन, संसद में मिली मंजूरी

आश्विन शुक्ल पक्ष षष्ठी, कलियुग वर्ष ५११६

लंदन – इस्लामिक स्टेट के खिलाफ शुरू हुए युद्ध में ब्रिटेन भी कूद गया है। ब्रिटेन की संसद में शुक्रवार को इस्लामिक स्टेट के खिलाफ जंग के समर्थन में वोट डाले गए। कुछ ही दिनों में ब्रिटेन आईएसआईएस ठिकानों पर हमले शुरू कर देगा।

ब्रिटेन की सभी प्रमुख पार्टियों ने आईएसआईएस के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन किया। ब्रिटिश सरकार के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत यह कार्रवाई सही होगी, क्योंकि इराकी प्रधानमंत्री ने उनसे मदद मांगी है।

आईएसआईएस के खिलाफ यह सैन्य कार्रवाई फिलहाल इराक में की जाएगी। सीरिया में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के बारे में कोई संकेत नहीं दिए गए हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल ब्रिटेन के सांसदों ने बशर असद सरकार का विरोध करते हुए सीरिया में हमला करने से इनकार कर दिया था।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा यह कार्रवाई किसी तरह की धमकी नहीं होगी। उन्होंने कहा, “आतंकवाद हमारे सामने एक खतरनाक समस्या बन चुका है। हमें इसका सामना करना होगा।”

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *