Menu Close

अमेरिकी सीनेटर तुलसी गाबार्ड ने नरेद्र मोदी को भेट स्वरुप मे दी भगवद्गीता

आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६


यूएस कांग्रेस की एकमात्र हिंदू सदस्य और प्रभावशाली सीनेटर तुलसी गाबार्ड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करके उन्हें पवित्र गीता की प्रति भेंट की है। तुलसी ने पीएम को गीता गिफ्ट करते हुए कहा कि यह भारत के प्रति उनके प्यार का प्रतीक है।

जब कभी प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी किसी बड़े नेता से मिलते हैं, वह उन्हें गीता की प्रति गिफ्ट में देते हैं। जापान के पीएम और चीन के राष्ट्रपति को भी वह गीता भेंट कर चुके हैं। मगर इस बार उन्हें खुद तोहफे में गीता मिली है। हवाई से डेमोक्रैट सीनेटर 33 साल की गाबार्ड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके होटेल में मुलाकात की। उन्होंने मोदी को गीता की एक कॉपी गिफ्ट में दी। यह वही गीता है, जिसे हाथ में लेकर उन्होंने अमेरिकी सीनेटर के तौर पर शपथ ग्रहण की थी।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद गाबार्ड ने ट्वीट किया, ‘जो गीता मैंने गिफ्ट की है, वह मेरे पास बचपन से है। मिड ईस्ट वॉर जोन में ड्यूटी के दौरान यह मेरे साथ रही और संसद में शपथ लेते वक्त भी यह मेरे साथ थी। ‘ उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिलने पर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं।’

गाबार्ड आगे लिखती हैं, ‘बचपन से साथ रही इस गीता से खास और कीमती मेरे लिए और कुछ नहीं हो सकता था। किसी को अपनी सबसे प्यारी और अहमियत रखने वाली चीज़ देने से बड़ा गिफ्ट कोई और नहीं हो सकता।’ गाबार्ड मैडिसन स्क्वेयर में भी मौजूद थीं। पीएम के भाषण के बाद उन्होंने कहा कि मोदी को सुनना एक शानदार अनुभव था।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *