Menu Close

फतेहपुर (उत्तरप्रदेश) : धर्मांधोद्वारा दुर्गा पूजा पंडाल में महिलाआेंसे छेड़छाड़ पर बवाल

आश्विन शुक्ल पक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

लखनऊ (उत्तरप्रदेश) – फतेहपुर के खागा के खैरई गांव में दुर्गा पूजा पंडाल में भजन कीर्तन के साथ नाच गाना कर रही युवतियों की वीडियो क्लिप बनाकर छेड़छाड़ करने में जमकर बवाल हुआ। धर्मांध लोगों ने दुर्गा पूजा पंडाल में फायरिंग व तोड़फोड़ कर देवी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। दोनो पक्षों में हुई मारपीट व फायरिंग में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने ११ नामजद व ५० अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खैरई गांव के दुर्गा पूजा पंडाल में गांव की महिलाएं व युवतियां नाच गाना कर रही थी। इस बीच पड़ोसी गांव पौली और खैरई के आधा दर्जन शोहदे पहुंच गए। कुछ ने लड़कियों की वीडियो क्लिप बनानी शुरू कर दी। इस बीच शोहदों ने लड़कियों पर कंकड़ फेंकने के साथ अश्लीलता भी शुरू कर दी। ग्रामीणों के विरोध पर भागे लेकिन आधा घंटे बाद असलहों और लाठी डंडों से लैस होकर एक सैकड़ा लोगों ने पूजा पंडाल पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने दुर्गा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। जिससे दोनो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। हवाई फायरिंग के साथ पथराव व मारपीट में छह लोग घायल हो गए। दे रात पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार सुबह डीएम राकेश कुमार, एसपी विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पूजा पंडाल व्यवस्थापक दयाराम सोनकर की तहरीर पर सरवर समेत 11 नामजद व 50 अज्ञात हमलावरों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

स्त्रोत : दैनिक जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *