Menu Close

मोदी द्वारा पाक को दिए दो टूक जवाब से बिफरा हाफिज सर्इद

आश्विन शुक्ल पक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

कश्मीर मुद्दे पर यूएन के हस्तक्षेप के लिए उठाए गए पाक की मांग पर पीएम मोदी द्वारा कड़ी प्रतिक्रिया देने के बाद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख हाफिज सईद तिलमिला उठा है । मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज ने रविवार को ट्विटर के जरिए कश्मीर को लेकर भारत और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जहर उगला है । गौरतलब है कि पाक द्वारा यूएन में कश्मीर राग अलापे जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कश्मीर मुद्दा द्विपक्षीय बातचीत तक सीमित रहना चाहिए ।आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए पीएम मोदी ने पाक को उसकी जिम्मेदारी याद दिलाई थी । जो लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख को हाफिज सईद को रास नहीं आ रहा ।

भारत में मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में सबसे ऊपर आने वाले सईद ने कश्मीर मुद्दे को लेकर यूएन में पाक पीएम नवाज शरीफ के बयानों की जमकर तारीफ भी की । दक्षिण एशिया में आतंक का कारोबार करने वाले लश्कर सरगना ने भारत को ही अस्थिरता की जड़ बता डाला. संयुक्त राष्ट्र में भारतीय पीएम के भाषण के बाद से सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर सक्रिय सईद ने लिखा कि इस क्षेत्र में अस्थिरता के लिए भारत ही जिम्मेदार है, क्योंकि कश्मीर मुद्दा हल किए बिना स्थायी शांति कायम नहीं हो पाएगी । इतना ही नहीं हाफिज ने घरेलू मोर्चे पर राजनीतिक विरोध के बीच सेना की मदद से टिके पाक पीएम के कश्मीर राग को सईद ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय भावना करार दिया ।

आपको बता दें कि शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र से कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए दखल देने की मांग की थी । कश्मीर मुद्दे पर यूएन में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत पड़ोसी पाकिस्तान के साथ अच्छे रिश्ते चाहता है लेकिन इसके लिए आतंकवाद पर नकेल जरूरी है । यह पूरा मुद्दा पिछले महीने पाकिस्तान में होने वाली विदेश मंत्रियों की मुलाकात को भारत द्वारा रद्द कर दिए जाने के बाद पैदा हुई हैं ।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *