Menu Close

गदग (कर्नाटक) में हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से राष्ट्रोत्थान विद्या केंद्र के अभिभावकों का मार्गदर्शन

हिन्दू जनजागृति समिति का धर्मप्रसार कार्य

मार्गदर्शन करती हुई समिति की श्रीमती संगीता जानू तथा उपस्थित अभिभावक
मार्गदर्शन करती हुई समिति की श्रीमती संगीता जानू तथा उपस्थित अभिभावक

हजरीबोम्मानहळ्ळी (कर्नाटक) : कर्नाटक में गदग जिले के हजरीबोम्मानहळ्ळी के राष्ट्रोत्थान विद्या केंद्र में अभिभावकों के लिए १० तथा १२ नवम्बर को २ दिनों का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती संगीता जानू ने उपस्थित अभिभावकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपने मार्गदर्शन में ‘व्यक्तित्व विकास’, ‘आनंदी जीवन के लिए अध्यात्म’, ‘साधना तथा धर्मशिक्षण’ के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी।

क्षणिकाएं

१. कार्यक्रमस्थल पर प्रसारित की गई सनातन निर्मित ग्रंथ प्रदर्शनी को अभिभावकोंद्वारा उत्तम प्रतिसाद प्राप्त हुआ !

२. कुछ महिलाओं ने धर्मशिक्षणवर्ग आयोजित करने की मांग की !

३. धर्मशिक्षण वर्ग में कुमकुम तिलक करने का महत्त्व बताया गया था। वह ध्यान में आने के कारण दूसरे ही दिन से कार्यक्रम में उपस्थित रहते समय १५ महिलाएं बिंदी एवं टिकली के स्थान पर कुमकुम लगा कर आयी थीं !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *