Menu Close

इस्लाम हमेशा से खतरे में था, किंतु अब हिन्दू धर्म भी खतरे में है : जावेद अख्तर

हिन्दुआेंपर हो रहे अत्याचार तथा आक्रमण को देखते हुए हिन्दू धर्म निश्चित ही संकट में है, किंतु इस्लाम खतरे में है, एेसा आज तक कभी प्रतीत नहीं हुआ है – सम्पादक, हिन्दूजागृति

javedनई देहली : इस्लाम हमेंशा से ही खतरे में था किंतु अब हिंदू धर्म भी खतरे में है, एेसा वक्तव्य गीतकार जावेद अख्तर ने दिया है । एक टीवी चैनल के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि, हिंदू धर्म संस्कृति और उपसंस्कृतियों में बंटा है।

तीन तलाक को लेकर भी जावेद अख्तर ने कहा कि यह परंपरा समाप्त होनी चाहिए, इस पर तत्काल प्रतिबंध लगना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने समान नागरी कानून की भी वकालत की है। उन्होंने कहा कि, मैं नहीं जानता हूं कि यह किस हद तक संभव है क्योंकि हमारा समाज काफी व्यापक है किंतु इसपर अच्छी तरह से चर्चा के बाद इसे लागू किया जाना चाहिए।

स्त्रोत : जनसत्ता

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *