Menu Close

उत्तरप्रदेश : अखिल भारत हिन्दू महासभा ने शस्त्र पूजन कर लव जिहाद व आतंकवाद के खात्मे का संकल्प लिया

आश्विन शुक्ल पक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

मुजफ्फरनगर (उत्तरप्रदेश) – अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा नई मंडी के राधा-कृष्ण मंदिर में विजयदशमी के पूर्व द्वितीय नवरात्र के अवसर पर शस्त्रा पूजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. चमनलाल कुक्की व संचालन श्याम भाई द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुरेन्द्र मित्तल ने बताया कि जैसे अधर्म पर धर्म की विजय पाने के लिये शस्त्रा उठाये गये थे, उसी प्रकार झूठ बोलकर विशेष सम्प्रदाय द्वारा फैलाये जा रहे लव जेहाद का खात्मा करने के लिये भी शस्त्रा उठाने पडेंगे। लव जेहाद के साथ-साथ आतंकवाद भी पूरे देश में अपनी चरम पर है और प्रदेश सरकार अंधी व गूंगी बनकर अनदेखी कर रही है, इसलिये हिन्दू समाज को जात-पात भुलाकर व संगठित होकर लव जेहाद व आतंकवाद के खात्मे का संकल्प लेकर शस्त्र उठाने पडेंगे। इस अवसर पर भगवान श्रीराम का विधि-विधान से पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। पूजा-अर्चना का कार्य पं. पूरणचन्द शास्त्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री संजय अग्रवाल, सुरेन्द्र मित्तल, श्याम, अनिल, अजय मित्तल, पंकज गुप्ता, संजय अरोरा, ओमकार मलिक, योगेन्द्र शर्मा, प्रवीण जैन, राजेन्द्र प्रताप सिंह, बोबी गर्ग, पंकज शास्त्राी, लोकेश जैन, विशाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

स्त्रोत : रॉयल बुलेटिन

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *