Menu Close

मंदिर की पावित्रता संजोने संगठित रूप से मंदिर समितियों का प्रबोधन करेंगे ! – हिंदुत्वनिष्ठ

म्हापसा में धर्माभिमानी हिन्दुओं की बैठक में निर्णय

बैठक में सामने की ओर से बार्इं ओर श्रीमती शुभा सावंत, श्री. जयेश थळी एवं बैठक में विचार प्रस्तुत करते हुए एक हिन्दुत्वनिष्ठ
बैठक में सामने की ओर से बार्इं ओर श्रीमती शुभा सावंत, श्री. जयेश थळी एवं बैठक में विचार प्रस्तुत करते हुए एक हिन्दुत्वनिष्ठ

म्हापसा : हाल-ही में म्हापसा के हिन्दू धर्माभिमानियोंद्वारा आयोजित बैठक में मंदिरों की पवित्रता को संजोने हेतु आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही युवकों का संगठन करने का निर्णय हिन्दू धर्माभिमानियोंद्वारा लिया गया।

म्हापसा में आयोजित ‘एक भारत अभियान – कश्मीर की ओर’ सभा के उपरांत सक्रिय हुए हिन्दुओंद्वारा संगठित रूप से कार्य करने का निर्णय लिया गया है।

इस दृष्टि से हाल-ही में तृतीय आढावा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मंदिरों की पवित्रता संजोने के संदर्भ में बार्देश तहसील के देवस्थान समितियों को भेंट दे कर प्रबोधन करने का निर्णय लिया गया। सभी मंदिर समितियों को मंदिर में आनेवाले पर्यटकों के लिये नियमावली बनाने का आवाहन किया जाएगा। इस पर अनेक लोगो ने अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में उपस्थित धर्माभिमानी श्री. उदय मुंज ने इस दृष्टि से दायित्व लिया। श्री. जयेश थळीद्वारा बैठक का उद्देश्य स्पष्ट किया गया। इस अवसर पर श्रीमती शुभा सावंत भी उपस्थित थीं।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *