Menu Close

तीन तलाक के विरोध पर बीवी को लात-घूंसों से पीटकर अधमरा किया !

talak_shiba
बहराइच :
 बहराइच में शीबा (२२) नामक महिला को पति के एकतरफा तीन तलाक का विरोध करने पर कोतवाली देहात क्षेत्र के साहिबे आलम और उसके परिवारीजनों ने लात-घूंसों से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। विरोध पर शीबा के पिता को भी मारा।

शीबा को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आलम और शीबा का विवाह छह महीने पहले ही हुआ था। पुलिस ने पति और ससुर समेत चार लोगों के विरुध्द केस दर्ज किया है।

शीबा के पिता अब्दुल वहीद के अनुसार, आलम फर्नीचर का काम करता है। आलम ५० हजार रुपये और बाइक की मांग कर रहा था।

उन्होंने आरोप लगाया कि, उसका अवैध संबंध एक अन्य युवती से भी है। इसका शीबा विरोध करती थी। इसी के चलते उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। विवाद को सुलझाने के लिए शहर के मोहल्ला नाजिरपुरा में सब रिश्तेदार के यहां आए थे। इसी बीच आलम ने तीन बार तलाक बोल दिया।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *