Menu Close

आईएसआईएस में शामिल हुए ७३ नए लड़ाके

आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

बेरूत : सीरियाई मानवाधिकार पर्यवेक्षक (एसओएचआर) के अनुसार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एण्ड सीरिया (आईएसआईएस) में हाल ही में ७३ नए लड़ाके शामिल हुए हैं। शुक्रवार को इस बात की सूचना जारी करते हुए एसओएचआर ने कहा कि यह लड़ाके अमेरिका के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन द्वारा आईएस के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बाद शामिल हुए हैं।

एक समाचार एजेंसी के मुताबिक इन लोगों ने २३ और २४ सितंबर को अलेप्पो में आईएस की सदस्यता ली. नए लड़ाकों में से ४१ लड़ाके नुसरा फ्रंट जैसे अन्य इस्लामिक गुटों से हैं। इसके अलावा २३ अन्य सीरियाई युवकों ने आईएस की सदस्यता ली, जो इसके पहले किसी भी संगठन में नहीं थे। इसके अलावा नौ लड़ाकों में पांच अरबी और चार यूरोपीय हैं।

स्त्रोत : श्री न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *