आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

जयपुर (राजस्थान) :
पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को ‘कमजोर पीएम’ बताया है। नटवर संह के मुताबिक मनमोहन सिंह इतने कमजोर पीएम थे कि वह कोई भी निर्णय नहीं कर सकते थे। आलम यह रहता था कि वे अमेरिका से पूछकर मंत्री बनाया करते थे। नटवर के मुताबिक दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में आज भी १३० अफसर हैं, जिनमें २५ प्रतिशत से ज्यादा सीआईए के लोग हैं और वे पॉलिटिकल लॉबिंग का काम करते हैं।
मनमोहन सिंह पर सवालिया निशान खड़े करने के बाद नटवर सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद अमेरिकी दबाव की संभावनाएं ना के बराबर हैं। नटवर सिंह ने गुरुवार को आत्मकथा ‘वन लाइफ इज नॉट इनफ’ के हिंदी संस्करण ‘एक ही जिंदगी काफी नहीं’ के विमोचन समारोह के बाद ये बातें कहीं।
उन्होंने इस मौके पर यह भी खुलासा किया कि जब उन्हें विदेश मंत्री बनाना तय हुआ तो अमेरिका ने बदलवाने की कोशिश की थी।
स्त्रोत : श्री न्यूज








