आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

ब्रिटेन में इस्लाम संबंधी आतंकवाद मामले में शुक्रवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया ।
एक दिन पहले आतंकवाद विरोधी छापेमारी के दौरान पाकिस्तानी मूल के एक इस्लामिक मौलवी सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था ।
इस्लाम संबंधी आतंकवाद की जांच के तहत वार्विकशायर में रग्बी के नजदीक एम-६ मोटरवे पर ३३ वर्षीय और ४२ वर्षीय दो नागकिरों को गिरफ्तार किया गया और उनसे लंदन के एक थाने में पूछताछ की जा रही है ।
कट्टर इस्लामी मौलवी अंजीम चौधरी सहित नौ अन्य गुरुवार को गिरफ्तारी के बाद से हिरासत में हैं ।
स्त्रोत : समय लाईव








