Menu Close

केरल : एर्नाकुलम में छात्र का यौन उत्पीडन करने के आरोप में चर्च का शिक्षक गिरफ्तार

cv6z4i1vmam4yu5

एर्नाकुलम : केरल के एर्नाकुलम के एक चर्च संडे स्कूल में पढ़ानेवाले एक शिक्षक को छात्र के शारीरिक शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सुरेश नाम के इस शिक्षक ने कथित रूप से १६ वर्षीय छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार छात्र का आरोप है कि इस महीने जबरदस्ती करने से पहले और दिसंबर २०१५ के बीच शिक्षक ने उसके साथ दो बार जबरदस्ती कर चुका है।

एक अधिकारी ने बताया कि शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है और इसकी पड़ताल की जा रही है कि क्या, उसने किसी और छात्र का शारीरिक शोषण तो नहीं किया ?

स्त्रोत : खबर एनडीटीव्ही

Read more on ईसाई

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *