Menu Close

पुणे : हिन्दूसंगठन होने हेतू प्रयासरत रहने का धर्माभिमानियोंद्वारा निश्‍चय !

 हाल ही में संपन्न हिन्दू धर्मजागृति सभा पश्‍चात समीक्षा बैठक

ek-bharat-abhiyan320

पुणे : कश्मीरी हिन्दुओं के अधिकारों के लिए यहां २३ अक्तूबर को हिन्दू धर्मजागृति सभा का आयोजन किया गया था।

इस सभा के पश्‍चात धर्म एवं राष्ट्र हेतू कार्य करने को क्रियाशील होने हेतू इच्छुक लोगों के लिए विठ्ठलवाडी के श्री विठ्ठल मंदिर में एक समीक्षा बैठक का अयोजन किया गया था। इस बैठक में उपस्थित धर्माभिमानियों ने हिन्दूसंगठन करने की दिशा में प्रयासरत होने का अपना संकल्प व्यक्त किया।

कोथरूड के श्री अमृतेश्‍वर मंदिर में भी समीक्षा बैठक ली गई। इस बैठक में भाजपा पार्षद श्री. प्रशांत बधे, शिवसेना के श्री. गजानन थरकुडा, बावधन के श्री. निखिल वेडे-पाटिल, भाजप के मुळशी क्षेत्र अध्यक्ष श्री. कैलाश उपाख्य अप्पा चौधे, ह.भ.प. पांडुरंग महाराज हिंगे आदि मान्यवर उपस्थित थे। इस समय बावधन में दीपावली के पश्‍चात एक बैठक का आयोजन, साथ ही हिन्दू धर्मजागृति सभा का आयोजन करना सुनिश्‍चित किया गया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News